Spread the love

दमोह।
जिले के लोक सेवा केन्द्रों से मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 अंतर्गत अधिसूचित ऑनलाइन सेवाओं के साथ-साथ समाधान एक दिन – तत्काल सेवा अंतर्गत चिन्हित 40 सेवाओं जैसे आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मतदाता सूची की सत्यप्रतिलिपि, एफआईआर की प्रतिलिपि, नक्शा की नकल, खसरा की नकल, खतौनी की नकल, लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस, वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र, डुप्लीकेट वाहन पंजीयन, जननी सुरक्षा योजना, ट्रेड लायसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, निशक्त पेंशन, नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, रोजगार पंजीयन / नवीनीकरण इत्यादि सेवाओं को एक दिन में ही प्रदाय किया जा रहा है।
कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य के निर्देशन में जिले के समस्त लोक सेवा केन्द्रों पर उपरोक्त सेवाओं व अन्य सेवाओं के आवेदन व्हाट्सएप सेवा के माध्यम से भी प्रदाय करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
जिला लोक सेवा प्रबंधक चक्रेश पटैल ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के कारण आवेदकों को लोक सेवा केंद्र तक आने की आवश्यकता नहीं है। आवेदक आवश्यक सेवाएं अपने व्हाट्सएप पर प्राप्त कर सकते हैं और भुगतान भी सम्बंधित लोक सेवा केंद्र को ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं।
जिले के लोक सेवा केन्द्रों के व्हाट्सएप नंबर इस प्रकार हैं- दमोह (ग्रामीण) 9179214019, दमयन्ती नगर (दमोह शहरी) 9630511105, पटेरा 6263658376, हटा 9009867314, बटियागढ़ 9713646449, पथरिया 8959398566, तेन्दूखेड़ा 7999646642, जबेरा 7898655655 है।
—000-

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *