Spread the love


दमोह :
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की संस्था, एएसआई ने यूनेस्को विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल करने के लिए नौ स्थलों का नाम प्रस्तावित किया था, जिनमें से छह स्थलों को संभावित सूची में शामिल कर लिया गया है। इनमें मध्यप्रदेश के दो स्थल शामिल हैं, जिनमें नर्मदा घाटी स्थित भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व शामिल हैं। इनके अलावा महाराष्ट्र का मराठा सैन्य वास्तुकला, वाराणसी का गंगाघाट रिवरफ्रंट, हायर बेंकल, मेगालिथिक साइट और कांचीपुरम के मंदिरों को संभावित सूची में शामिल किया गया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि छह स्थलों को यूनेस्को की संभावित सूची में जगह मिलना देश के लिए बहुत ही गौरव की बात है। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश से दो स्थलों के यूनेस्को साइट में चयन को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि ये मध्यप्रदेश वासियों के लिए बहुत ही खुशी और गौरव का क्षण है।
ज्ञात हो कि एएसआई ने यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज में नौ स्थलों को नामांकन के लिए भेजा था। जिनमें मध्य प्रदेश के नर्मदा घाटी के भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट, मध्य प्रदेश का सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, अरुणाचल प्रदेश के टेल वाइल्डलाइफ सेंचुरी, वाराणसी का प्रतिष्ठित रिवरफ्रंट, जियोग्लिफ़ ऑफ कोंकण , तमिलनाडु स्थित कांचीपुरम के मंदिर, कर्नाटक का बेंकल महापाषाण स्थल, जम्मू की मुबारक मंडी महाराष्ट्र में मराठा सैन्य वास्तुकला नामांकन के लिए भेजे गए थे।
—000—

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *