दमोह। शहर के पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में पथरिया विधायक श्रीमती रामबाई गोविंद सिंह ने पहुंचकर परम पूज्य आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज से आशीर्वाद लिया एवं धार्मिक आयोजन में उपस्थिति दर्ज कराई । इस अवसर पर श्रीमती रामबाई नेे कहा एक ओर जहां पूरे जिले मेंं श्रीमद् भागवत कथाएं चल रही है वहीं दूसरी ओर दमोह शहर के बीच में हो रहेेेेेे भव्य पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव ने पूरे जिले को धर्ममय बना दिया है, ऐसेे आयोजनोंं से लोगों की धर्म केे प्रति आस्था बढ़ती है और विश्वास जागता है। पंचकल्याणक महोत्सव के धर्ममय वातावरण के साथ विशाल मेले का भी आयोजन रखा गयाा है जिसमेंंंप्रतदिन हजारों हजार लोग पहुंचकर मेले का आनंद ले रहे हैं। इस अवसर पर पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव समिति के सभी पदाधिकारी एवं सहयोगी जन उपस्थित रहे। साथ ही विधायक के साथ उनके निजी सहायक दिग्विजय सिंह के अलावा अनेक कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।