Spread the love

दमोह। मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ ने दमोह नगर पालिका कर्मचारी संघ की जिला इकाई का गठन करते हुए नगर पालिका के यशवंत सिंह ठाकुर को अध्यक्ष घोषित किया है। श्री ठाकुर ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश संघ के समस्त पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए दमोह नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी, पेंशनर कर्मियों, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की है। यशवंत सिंह ठाकुर के अध्यक्ष बनने पर नगर पालिका के समस्त पदाधिकारी समेत अधिकारी एवं कर्मचारियों और उनके मित्र-परिचितों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *