Spread the love

दमोह। 39 वार्ड वाली दमोह नगर पालिका के चुनाव संपन्न होने के बाद अध्यक्ष की दौड़ में शामिल होने के लिए दावेदारों की लाइन लग गई है। वर्तमान में कांग्रेस के 17, भाजपा के 14, टीएसएम के 5, बसपा एक और दो निर्दलीय समेत 39 पार्षद नगर पालिका की कमान संभालेंगे। वर्तमान में अध्यक्ष पद की दावेदारी में भाजपा की फेहरिस्त सबसे ज्यादा है। यहां 14 पार्षदों में से करीब आधा दर्जन पार्षद अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हो चुके है। पार्षद श्रीमती कविता राय, विक्रांत उर्फ विक्की गुप्ता, नरेंद्र चंदेल, गोपाल ठाकुर और मनीष शर्मा के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं, जबकि कांग्रेस से सिर्फ 2 नामों की चर्चा जोरों पर है। इनमें सुषमा विक्रम सिंह ठाकुर और वीरेंद्र राय अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल है। दोनों दल अपने-अपने अध्यक्ष बनाने का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा है कि हमारे सभी पार्षद एकजुट है और निर्दलीय-बसपा को मिलाकर हम अपना अध्यक्ष बनाएंगे। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी दावे के साथ अपना अध्यक्ष बनाने की बात कर रहे हैं। गुरुवार की शाम दमोह जिला प्रभारी और भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष के दावेदारों से 1-2-1 चर्चा की। फिलहाल भाजपा और कांग्रेस दोनों में से किसी ने भी अपने अधिकृत दावेदार को मैंडेट नहीं दिया है। आने वाले दिनों में दमोह नगर पालिका के अध्यक्ष को लेकर और भी दिलचस्प वाक्य सामने आ सकते हैं। संभावना है कि 5 अगस्त के आसपास नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *