Spread the love

दमोह। गत दिवस संपन्न हुए दमोह नगर पालिका के चुनाव परिणाम बेहद रोचक और आश्चर्यजनक साबित हुए हैं। इन परिणामों में कई वार्ड ऐसे हैं, जहां भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी 3 अंकों में भी वोट प्राप्त करने में सफल नहीं हो पाए। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी अपने वार्ड क्रमांक 6 सिविल वार्ड नंबर 6 को भी भाजपा की जीत में तब्दील नहीं कर पाए। यहां कांग्रेस पार्षद सुषमा विक्रम सिंह ठाकुर विजेता बनकर नगर पालिका अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे दिख रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा भी अपने निवास बजरिया वार्ड नंबर 7 को कांग्रेस की झोली में नहीं पहुंचा सके। यहां भाजपा नेत्री श्रीमती कविता रॉय ने कांग्रेस की सरताज मुरसलीन कुरैशी को हराया है। भाजपा की ओर से श्रीमती कविता राय नगर पालिका अध्यक्ष की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। साथ ही कांग्रेस और भाजपा के शहर में निवास करने वाले कई दिग्गज नेताओं भी हार का मुंह देखना पड़ा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *