Spread the love

दमोह। वरिष्ठ पत्रकार और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र दुबे इन दिनों एक बार फिर से शहर के गली-कूचों मे चर्चा का विषय बने हुए है। नवरात्रि के दौरान जिले वासियों को शुभकामनाएं देते महेंद्र दुबे के बैनर-पोस्टर और उसके बाद बुधवार को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ बुलेट पर सवार होकर मां दुर्गा पांडालो के दर्शन करने निकले महेंद्र दुबे की इस सक्रियता के लोग अलग मायने निकाल रहे हैं। हालांकि चुनाव अभी दूर है और सक्रिय राजनीति से अपने को अलग-थलग बताने वाले महेंद्र दुबे हमेशा से ही वरिष्ठ नेताओं के करीबी बने रहते है। बहरहाल उनके परिचित मानते हैं कि श्री दुबे की राजनैतिक महत्वाकांक्षा समय-समय पर जाहिर होती रहती है। सक्रिय पत्रकारिता में होने के नाते और व्यक्तिगत संबंधों की वजह से सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच उनका दबदबा निरंतर बना रहता है। वर्तमान में उनकी सक्रिय होती छवि और मिलनसार व्यक्तित्व भविष्य में क्या गुल खिलाएगा यह देखने लायक रहेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *