Spread the love

 दमोह:। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संजय राय का आज अपने नगर में प्रथम आगमन पर टोल नाके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सागर नाके पर हम्माल संघ ने जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी के नेतृत्व में और तीन गुल्ली चौराहे पर सतेंद्र साहू ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया। स्वागत जुलूस स्टेशन चौराहा राय चौराहा होते हुए हृदय स्थल घंटा घर पहुंचा, जहां नवनियुक्त पदाधिकारी ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके पश्चात अंबेडकर चौराहे पर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वागत जुलूस भाजपा कार्यालय पहुंचा, जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर गर्मजोशी के साथ प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। मंचासीन अतिथियों में पूर्व जिला अध्यक्ष बिहारी लाल गौतम, विद्यासागर पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, अमित बजाज, ब्रज गर्ग, अनुराग वर्धन हजारी, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, अनीता खरे, वर्षा रैकवार, संजय यादव, वी डी बावरा उपस्थित थे। वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी ने नवनियुक्त पिछडा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही ऐसा संभव है कि एक साधारण कार्यकर्ता को पार्टी का महत्वपूर्ण दायित्व दिया जा सकता है। पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं मंचासीन अतिथियों का स्वागत करने वालों में जिला मीडिया सह प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष पथरिया, ललित मडियादो, प्रदीप गुप्ता, तेजगढ़ भारत सिंह लोधी, हिंडोरिया गणेश सिंह नरसिंहगढ़, लाखन सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, महामंत्री भरत यादव, पवन तिवारी, नमो नमो मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र साहू, कृष्णा राज, राजाराम सोनी ,जमुना चौबे, श्याम दुबे, अशोक भारती, रिंकू गोस्वामी, गोविंद राय, बंटी राय कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय अभिषेक सोनी, श्रवण पाठक ,विवेक मोदी, कुसुम खरे, अर्चना जैन ,संगीता राजपूत आदि ने किया। कार्यक्रम के समापन में पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने प्रदेश नेतृत्व का आभार मानते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने मुझे जो जवाबदारी सौंपी है उसका मैं पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन करुगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *