Spread the love

दमोह। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आव्हान पर इस वर्ष भी शहर में नशामुक्ति का संदेश देने आज शहर के विभिन्न धर्मों, संप्रदायों के प्रमुख,संगठनों, संस्थाओं सहित प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने आज गायत्री परिवार के तत्त्वावधान में एक नशा मुक्ति रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकालकर गायत्री शक्तिपीठ के सभागार में सभा मे की। सिक्ख समाज से कुलदीप सिंह वाधवा ने आज की रैली को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि सभी धर्मों के प्रमुख लोगों ने एक साथ पैदल चलकर नशा के खिलाफ सशक्त संदेश दिया है।

जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई ने नशे के प्रकार के बारे में बताते हुए वर्तमान में इसकी विभीषिका को बताया। मसीह समाज के डॉ जीवन मैसी ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ईसाई समाज के इतनी बड़ी संख्या में आये भाई बहिनें आज इस श्रेष्ठ कार्य के लिये, लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए प्रसन्नता का अनुभव कर रहें हैं।जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष मुकेश पांडे, महिला कार्यकारिणी सदस्य दीपा सोनी, सिंधी पंचायत के भरत कुन्दनानी, डॉ विजयलाल कालेज की प्राचार्या डॉ वंदना चरण ने भी सभा को संबोधित किया।


इस सभा मे यू सी जैन, आर के जैन,सुनील वेजिटेरियन, पास्टर प्रवीन पाल,अब्बी जार्ज,विनीत जेकब,गोविंद सिंह बग्गा, राजिंदर सिंह आनंद, राजेन्द्र सिंह खंडूजा,श्रीमती अपर्णा एरियल,सपना जेकब, आभा लाल, पटवारी संघ से प्रतीक दुबे कृष्णा पटेल आर एस एस से जागेश्वर रजक,राधे श्याम शर्मा सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य महिला पुरुष उपस्थित रहे।
गायत्री परिवार जिला दमोह के जिला समन्वयक बी पी गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *