Spread the love

दमोह। नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में निर्वाचित पार्षदों ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी के प्रतिनिधियों को शहर का नेतृत्व सौंपा है। 39 पार्षद वाली दमोह नगर पालिका के अध्यक्ष के रूप में श्रीमती मंजू वीरू राय को 24 पार्षदों ने अपना मत देकर विजय बनाया, वही उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी विक्की गुप्ता को मात्र 15 वोट पाकर संतोष करना पड़ा। जबकि कांग्रेस के पास 17 और भारतीय जनता पार्टी के पास 14 पार्षद मौजूद थे। बावजूद इसके कांग्रेस को सात मत अधिक हासिल हुए। वही भाजपा को भी अपने पार्षद संख्या से एक वोट अधिक मिला है। लेकिन बीच में टीम सिद्धार्थ मलैया ने जो खेल खेला है, उसने कांग्रेस को अध्यक्ष पद के लिए वोटों की संख्या में भारी बढ़त दिलाई।

श्रीमती सुषमा विक्रम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष बनी

नगर पालिका दमोह में उपाध्यक्ष की कमान भी कांगस पार्षद श्रीमती सुषमा विक्रम सिंह ठाकुर संभालेंगी। श्रीमती सुषमा सिंह को अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के युवा नेता मनीष शर्मा से एक वोट अधिक मिली है। सुषमा सिंह ठाकुर को 20 और मनीष शर्मा को 19 वोट प्राप्त हुए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *