Spread the love

दमोह। लंबी इंतजारी और बेकरारी के बाद आज 5 अगस्त को होने जा रहे दमोह, पथरिया और हिंडोरिया के नगर परिषदों के अध्यक्ष के चुनाव में केवल हिंडोरिया में ही भाजपा को पार्षदों की संख्या का स्पष्ट बहुमत नजर आ रहा है, जबकि दमोह और पथरिया में जोड़-तोड़ की राजनीति से ही अध्यक्ष का चुनाव होना है। दमोह नगर पालिका में कांग्रेस और भाजपा के बीच जमकर घमासान मचा है। वही टीएसएम ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस ने श्रीमती मंजू वीरेंद्र राय को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि भाजपा ने विक्रांत गुप्ता को मैंडेट जारी करके अध्यक्ष पद हेतु मैदान में उतारा है। दोनों ही दल अपना अध्यक्ष बनाने का पूरा दावा पेश कर रहे हैं। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण दोनों दलों के पार्षदों में सेंधमारी की संभावना बढ़ गई है। दमोह नगर पालिका चुनाव में टीएसएम की उपस्थिति के बाद भी 17 पार्षदों तक सिमटने वाली कांग्रेस को भी अपना अध्यक्ष बनाने के लिए अन्य दूसरे पार्षदों में सेंधमारी करना पड़ेगी, जबकि 14 पार्षदों वाली भाजपा के लिए 20 पार्षदों का जादुई आंकड़ा पाना ज्यादा मुश्किल नजर आ रहा है। कमोबेश यही स्थिति पथरिया नगर परिषद की बनी हुई है। यहां कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से एक कदम दूर है। ऐसी स्थिति में भी भाजपा और बसपा दोनों ही दल कांग्रेस में सेंधमारी करके अपना अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। बहरहाल देखना यह होगा कि दमोह और पथरिया में ऊंट किस करवट बैठता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *