दमोह :
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 11 अप्रैल को पॉलीटेकनिक कॉलेज में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर आयोजित कार्यक्रम और निर्माण और विकास कार्यो के शिलान्यास और भूमी पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस संबंध में तैयारियां जारी है। पॉलीटेकनिक कॉलेज मैदान में कार्यक्रम का आयोजन होगा। यहां पर बैठक व्यवस्था पेजयल सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां जारी है।
मुख्यमंत्री जी का दमोह हेलीपेड में आगमन होगा, वहां पर भी तैयारियां हो रही है। कार्यक्रम स्थल पर बुनियादी सुविधाओं की भी व्यवस्था की जा रही है। पार्किंग स्थल की भी व्यवस्था की जा रही है।


कल 10 अप्रैल को प्रहलाद पटेल दमोह आएंगे
दमोह : 09 अप्रैल 2022
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटेल आज 10 अप्रैल को दमोह आएंगे। आप प्रात 11:00 बजे सामुदायिक शादी हाल बड़ा तालाब के पास पथरिया में किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे पथरिया से 12:30 बजे दमोह आएंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री पटेल शाम 07 बजे राम नवमी उत्सव में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।
—000—
