Spread the love

दमोह। गत दिवस जिला भाजपा द्वारा 39 में से 36 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाने के बाद बाकी तीन और भाजपा प्रत्याशियों के नाम आज घोषित कर दिए गए हैं। इनमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भरत यादव को सिविल वार्ड नंबर 8 से टिकट मिला है, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह चंदेल की पत्नी श्रीमती क्रांति सिंह को फुटेरा वार्ड नंबर 4 से भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा धर्मपुरा वार्ड से कांग्रेस के शहर अध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर द्वारा भाजपा ज्वाइन करने के बाद उन्हें भी वार्ड नंबर 39 से भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं दूसरी ओर अब तक प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी करने में फिसड्डी रही जिला कॉन्गस आज देर रात तक प्रत्याशियों की सूची जारी करने की संभावना जता रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *