Spread the love

दमोह। गत दिनों हटा के हजारी परिवार पर हुए गोलीकांड की घटना में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनुराग वर्धन हजारी पर प्राणघातक हमले में उनके भतीजे आरोपी सक्षम हजारी को जेल भेज दिया गया है। वही घटना में उपयोग की गई लाइसेंसी पिस्टल के लाइसेंस होल्डर उसके पिता आलोक बर्धन हजारी को भी पुलिस ने आर्म्स एक्ट का आरोपी बनाया है। इस घटना में पुलिस के अनुसार अनुराग वर्धन के ड्राइवर विजय तंतुवाय को कमर में गोली लगी थी, जिसका इलाज जबलपुर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार घायल विजय ने जिला अस्पताल में दिए गए बेहोशी की हालत में अपने प्रारंभिक पुलिस बयानों में बताया है कि गोली मारने वाले का चेहरा उसने नहीं देखा, जबकि घटना के प्रमुख गवाह अनुराग वर्धन हजारी ने अपने बयानों में कहा है कि आरोपी सक्षम हजारी ने अपने पिता की पिस्टल से विजय को कमर में गोली मारी और उसके ऊपर भी पांच हवाई फायर किए। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस भी बरामद किए थे। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि घटना के बाद जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनुराग वर्धन हजारी की मांग पर चालान पेश होने तक के लिए पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा अनुराग वर्धन को दो सशस्त्र पुलिस गार्ड उपलब्ध कराए गए हैं, जो 24 घंटे उनकी सुरक्षा करेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *